नपा को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
गोहद - सोमवार को किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर सीएमओ को ज्ञापन दिया। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैसली जलाशय के पानी को शुद्ध करने के प्रबंध करने की मांग भी रखी। किसान कांग्रेस के नेता आशीष गुर्जर ने सीएमओ सुरेन्द्र शर्मा से इटायली गेट से नाले को पक्का बनाने, कब्रिस्तान की बाउंड्री कराने, बीपीएल सूची से अमीरों के नाम हटाकर गरीबों के नाम जोडऩे आदि की मांग की। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर तीन दिन बाद बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।