युवक का शव मिला, हत्या का अंदेशा
भिंड - गोरमी थाना क्षेत्र के सीताराम की लावन गांव में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को हत्या का अंदेशा है। मेहगांव के प्रभारी एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि यह शव तकरीबन एक दिन पुराना है। मृतक की उम्र २५ से ३० साल के बीच है। अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में मृतक की पहचान के लिए पूछताछ करा रहे हैं। एसडीओपी का कहना है कि आधे से ज्यादा शव को जानवरों ने खा लिया है। मामला हत्या का हो सकता है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।