पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १० मार्च से होगी पटवारी वार्षिक परीक्षा

१० मार्च से होगी पटवारी वार्षिक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भिंड
पटवारी वार्षिक परीक्षा वर्ष 2014 का 10 से 26 मार्च तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया जाएगा।
भू-अभिलेख अधीक्षक उदय सिंह सिकरवार ने बताया कि अनियमित परीक्षार्थी भू-अभिलेख कार्यालय से फार्म प्राप्त कर 10 फरवरी तक जमा करा सकते हैं। परीक्षा में बैठने की अनुमति आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा दी जाएगी। फार्म के साथ अनुमति व जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।