- Hindi News
- दो क्रेशरों को बंद कराया, आवंटित जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश
दो क्रेशरों को बंद कराया, आवंटित जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश
डांग पहाड़ पर हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई।
भास्कर संवाददाता - भिंड/गोहद
गोहद कस्बे के कीरतपुरा और डांग पहाड़ पर हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस ने दबिश दी। एसडीएम के निर्देश पर डांग पहाड़ पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने दो क्रेशरों को बंद कराया और फिर सात दिन में उत्खनन के लिए आवंटित जमीन का सीमांकन करने और उसका बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
एसडीएम और पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पिछले सप्ताह दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबरों को लेकर की गई है। मालूम हो, गोहद कस्बे के डांग पहाड़ पर खुलेआम अवैध उत्खनन हो रहा है। खनिज माफिया ने धार्मिक स्थल और चरनोई की भूमि को भी अवैध उत्खनन से खोखला कर दिया है। डांग पहाड़ पर सर्वे क्रं. 738 रकवार 0.4 हेक्टेयर जमीन धार्मिक स्थल के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार सर्वे क्रं. 820 रकबा 1.700 पशु विश्राम गृह, सर्वे क्रं. 830 रकबा 0.940 श्मशान घाट और सर्वे क्रं. 1181/763 रकबा 0.40 कब्रिस्तान के लिए आरक्षित है, लेकिन इस जमीन को खनिज माफिया ने अवैध तरीके से ब्लास्ट कर छलनी कर दिया है। पिछले सप्ताह जब इस बात की खबर एसडीएम आरसी मिश्रा को मिली तो वे पहाड़ पर अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे, लेकिन खनिज माफिया ने उन्हें लौटा दिया। एसडीएम ने पुलिस और तहसीलदार को निर्देश दिए है वे अवैध उत्खनन को बंद कराएं। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को गोहद थाना चौराहा प्रभारी गिरीश कवरेती फोर्स के साथ खदानों पर पहुंचे और सात दिन का अल्टीमेटम दिया।
आदेश का पालन नहीं तो खदान निरस्त: एसडीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सात दिन में आदेश पर अमल नहीं किया जाता है तो सीधे खदान निरस्त करने की कार्रवाई कलेक्टर के समक्ष प्रस्तावित की जाएगी । उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन से न केवल खनिज संपदा का दोहन हो रहा है, बल्कि क्षमता से अधिक खनिज लेकर दौडऩे वाले वाहनों से सड़क भी खराब हो रही हैं।
के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे, लेकिन खनिज माफिया ने उन्हें लौटा दिया। एसडीएम ने पुलिस और तहसीलदार को निर्देश दिए है वे अवैध उत्खनन को बंद कराएं। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को गोहद थाना चौराहा प्रभारी गिरीश कवरेती फोर्स के साथ खदानों पर पहुंचे और सात दिन का अल्टीमेटम दिया।
दस साल बाद पहुंची पुलिस
॥कीरतपुरा और डांग पहाड़ पर अवैध उत्खनन रोकने पुलिस करीब दस साल बाद गई होगी। अभी तक पुलिस यहां सिर्फ वारदात होने पर भी तस्दीक के लिए जाती रही है।
सात दिन का अल्टीमेटम दिया
॥अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सात दिन में आदेश का पालन नहीं होगा तो सीधे खदानों की लीज निरस्त की जाएगी।
आरसी मिश्रा, एसडीएम भिंड
ये दिए निर्देश
- सात दिन में खदान के लिए आवंटित जमीन का सीमांकन कराया जाए।
- खदान किस नाम से है, किस सर्वे नंबर पर है। इसकी जानकारी बोर्ड लगाकर सार्वजनिक की जाए।
- खदान के लिए कितना रकबा तय किया गया है, वह भी सार्वजनिक किया जाए।
- खदान संबंधी सभी दस्तावेजों का सात दिन में एसडीएम से वेरीफिकेशन कराया जाए।
गोहद के डांग पहाड़ पर खनिज माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस।
अवैध उत्खनन बंद कराने के एसडीएम ने पुलिस और तहसीलदार को दिए निर्देश