पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर खड़ी मिली गाड़ी तो पुलिस ले जाएगी थाने

सड़क पर खड़ी मिली गाड़ी तो पुलिस ले जाएगी थाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस चला रही है अभियान।
भास्कर संवाददाता - भिंड
अगर आप बाजार में खरीदारी या किसी बैंक में लेनदेन करने जा रहे हैं, तो गाड़ी सड़क पर पार्क न करें, वरना ट्रैफिक पुलिस उसे लोडिंग में रखकर थाने ले जाएगी। क्योंकि सड़क पर खड़ी होने वाली गाडिय़ों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक अभियान चला रही है। इसके तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी एक दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को लोडिंग वाहन में रखकर थाने ले जाया गया।
मालूम हो, कि यह अभियान ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से शुरू किया है। पहले दिन लश्कर रोड पर एसबीआई शाखा तक कार्रवाई की गई थी। इस बीच एक दर्जन से अधिक दो पहिया गाडिय़ों को लोडिंग वाहन में रखकर थाने ले जाया गया था। मंगलवार को दूसरे दिन सुबह करीब ११ बजे एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय अपने फोर्स को लेकर सड़क पर पैदल निकले। उन्होंने परेड चौराहे से कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानों के आगे जो बाइक सड़क पर खड़ी नजर आईं उन सभी को पुलिस ने लोडिंग वाहन में रखा। पुलिस फोर्स पैदल-पैदल बैंकों के आगे पहुंचा। यहां सबसे अधिक गाडिय़ां व साइकिल भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर सड़क पर खड़ी थीं। इन सभी को लोडिंग वाहन में रखकर थाने पहुंचाया गया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से हाथ ठेला वालों को भी हटवाया।




नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त करती पुलिस।

अभियान जारी रहेगा

॥शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मेरा सभी लोगों से कहना है कि कोई भी अपनी गाड़ी को सड़क पर पार्क न करे, अगर गाड़ी खड़ी मिली, तो उसे थाने पहुंचा दिया जाएगा।

सुभाष पाण्डेय, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भिंड