होमगार्ड सैनिक पर रुपए छीनने का आरोप
भिंड - बरोही थाने में पदस्थ एक होमगार्ड सैनिक पर वीरमपुरा गांव के व्यक्ति ने जबरन सात हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसपी से भी की गई है।
शिकायत में वीरमपुरा के मेघ सिंह ने बताया कि २५ जनवरी को मैं अपने ट्यूबवेल से घर लौट रहा था। मेरे पास सात हजार रुपए थे, जो कि मुझे सरसों का भूसा बेचकर मिले थे। इसी समय बरोही पुलिस गांव में जुआ पकडऩे गई। मैं खेत से लौट रहा था। होमगार्ड सैनिक अरविंद यादव ने रोक लिया और मुझसे सात हजार रुपए छीन लिए।