पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘साहब, दो लाख में बेच दी मेरी बेटी’

‘साहब, दो लाख में बेच दी मेरी बेटी’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भिंड
एसपी साहब, मेरी बेटी को 2 लाख रुपए में सिताब सिंह ने बेच दिया। मेरी बेटी की शादी हो चुकी है। सिताब ने मेरी बेटी को यूपी के खितौरा ग्राम में रामनारायण राणा को बेच दिया है। खितौरा से युवक मेरी बेटी को लेकर फरार हो गया है। साहब देहात पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई।
जनसुनवाई में एसपी डॉ. आशीष के सामने एक बेटी के पिता ने यह गुहार लगाई। एसपी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की बात फरियादी से कही। शिकायत के दौरान फरियादी ने कहा कि मेरी पुत्री रागिनी ((बदला हुआ नाम)) बीती 18 जनवरी को सुबह 10 बजे सिमराव लोडी माता के मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। जब वह घर काफी देर तक नहीं लौटी तो सिमराव निवासी रूप सिंह यादव से बात की, तो उनका कहना था कि लड़की आई थी, लेकिन चली गई। गांव में जानकारी लगी कि सिताब सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह ने जबरन लड़की को बंधक बनाकर उसकी इच्छा के खिलाफ रामनारायण राणा को खितौरा में बेच दिया। रामनारायण सिताब का भानजा है। सिताब से लड़की को वापस करने की बात कही, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। लड़की के गायब होने की रिपोर्ट देहात कोतवाली में लिखवाई है,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
कलेक्टर साहब 20 महीने से बरासों में नही बंटा केरोसिन :ग्राम पंचायत बरासों के भदौरियन के पुरा निवासी शिव सिंह भदौरिया ने कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती से शिकायत की सेक्रेटरी प्रभात और सरपंच गंभीर जाटव ने पिछले 20 महीने से ग्राम में केरोसिन का वितरण नही होने दिया है, ग्रामीणों को केरोसिन न मिलने की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



दिया। रामनारायण सिताब का भानजा है। सिताब से लड़की को वापस करने की बात कही, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। लड़की के गायब होने की रिपोर्ट देहात कोतवाली में लिखवाई है,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है।

कलेक्टर साहब 20 महीने से बरासों में नही बंटा केरोसिन :ग्राम पंचायत बरासों के भदौरियन के पुरा निवासी शिव सिंह भदौरिया ने कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती से शिकायत की सेक्रेटरी प्रभात और सरपंच गंभीर जाटव ने पिछले 20 महीने से ग्राम में केरोसिन का वितरण नही होने दिया है, ग्रामीणों को केरोसिन न मिलने की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रांसफार्मर फुंकने से पेयजल की समस्या

अंबेडकर निवासी श्याम सिंह ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 25 में अंबेडकर नगर में पिछले 10 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है, जिसकी वजह से पेयजल संकट गहरा गया है। रात में 100 घरों में अंधेरा छा जाता है। बिजली कंपनी के अफसरों से तत्काल ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की।

शिक्षक बोले मुझे नहीं मिला वेतन

जनसुनवाई के दौरान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढ़ोचरा में पदस्थ शिक्षक विजय सिंह कर्ण ने कहा कि वर्ष 2004 का वेतन का भुगतान आज तक नही किया गया है। जुलाई से अगस्त तक का वेतन के भुगतान की मांग कलेक्टर से की है।

जनसुनवाई करते पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष।