शहर में बनेंगे टॉयलेट
भिंड - शहर के बाजारों में 25 जगह टॉयलेट बनाई जाएगी। कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए है। नपा जगह चिन्हित करेगी। साथही छह महीने के भीतर टॉयलेट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अभी शहर में एक भी जगह टॉयलेट नही है, जिसकी वजह से बाजार में महिलाओं और पुरुषो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने कहा कि शहर में टॉयलेट बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।