पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो करोड़ में बनी पानी की टंकी से एक दिन भी नहीं मिला पानी

दो करोड़ में बनी पानी की टंकी से एक दिन भी नहीं मिला पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चपीएचई द्वारा आठ साल पहले कराया गया था पानी की टंकी का निर्माण
भास्कर संवाददाता - भिंड/लहार
दो करोड़ रुपए की लागत से आठ साल पहले बनी पानी की टंकी से कस्बे में एक दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है। टंकी का निर्माण पीएचई द्वारा किया गया है। टंकी की पानी क्षमता ५० हजार गैलन है। टंकी से लहार कस्बे में पानी की सप्लाई होनी है।
नगर के पेयजल संकट को दूर करने के लिए साल २००६-०७ में नगर पंचायत द्वारा एक करोड़ ८२ लाख रुपए की लागत से आठ बोर और पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। पीएचई ने टंकी का निर्माण किया और करीब एक किलो मीटर दूर ५० हजार गैलन पानी की क्षमता वाली टंकी को भरने के लिए आठ बोर कराए, जिससे टंकी में पानी भरा जाना था। निर्माण के बाद जब छह साल पहले टंकी को टेस्ट किया गया तो न केवल बोरों से टंकी तक बिछाई गई पाइप लाइन फट गई, बल्कि टंकी में जितना पानी पहुंचा वह भी दरारों से होकर निकलने लगा। नगर पंचायत ने टंकी को पीएचई से अपने अधीन लेने से इंकार कर दिया। नगर पालिका के अफसरों मामला कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर के निर्देश पर पिछले चार-पांच साल से मामले की जांच चल रही है। इधर कस्बे के एक लाख से अधिक लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कस्बे के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।