पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के आरोपी को भिंड से पकड़ ले गई गुजरात पुलिस

हत्या के आरोपी को भिंड से पकड़ ले गई गुजरात पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरात के राजकोट जिले में हत्या के बाद २०१० से चल रहा था फरार।
भिंड - गुजरात जिले के राजकोट में एसटी बस के कंडक्टर और ड्राइवर की हत्या कर चार लाख रुपए लूटने वाले आरोपी को गुजरात की पुलिस भिंड से अपने साथ ले गई है। दोहरी हत्या की इस वारदात को साल २०१० में अंजाम दिया गया था, जिसके बाद से भिंड का युवक फरार था।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार रूपेश पुत्र नरसिंहराव शर्मा भिंड के पावई थाना अंतर्गत आने वाले मिश्रनका पुरा गांव का निवासी है। वह पिछले कुछ दिन से लूट के एक मामले में भिंड जेल के अंदर सजा काट रहा था। गुरुवार को रूपेश को जेल से रिहा किया गया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई, तो रूपेश ने गुजरात में हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। इसके बाद उसे लेने गुजरात के राजकोट जिले की पुलिस टीम भिंड आई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि साल २०१० में इसने एसटी बस के कंडक्टर और ड्राइवर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था, फिर उनके कब्जे से चार लाख रुपए लेकर फरार हो गया था।