पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने किचन के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी

महिला ने किचन के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड - शहर के गांधी नगर गली नंबर एक में किराए पर रहने वाली एक विवाहित महिला ने गुरुवार दोपहर अपने घर की किचन के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किरैना थाना पोरसा जिला मुरैना निवासी जीतू तोमर गोवा स्थित रेलवे की कैंटीन में नौकरी करता है। भिंड के गांधी नगर गली नंबर एक टंकी के पास भूरे भदौरिया के मकान में उनका परिवार किराए से रह रहा है। जीतू की मम्मी अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में गई थीं। घर पर पत्नी वीनेश तोमर व सात साल की बच्ची रोशनी थी। गुरुवार दोपहर वीनेश ने किचन के अंदर जाकर फांसी लगा ली। मकान मालिक ने देखा, तो उन्होंने इस बारे में उनके परिजन व पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वीनेश ने फांसी किन कारणों से लगाई है, यह अभी पता नहीं चल सका। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।




खुदकुशी करने वाली महिला के घर पर जांच पड़ताल करती पुलिस।