पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई करने के बाद भी नहीं सुधर रही जनता

कार्रवाई करने के बाद भी नहीं सुधर रही जनता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नो-पार्किंग में खड़ी होने वाली गाडिय़ों पर ट्रैफिक पुलिस बार-बार कर रही है कार्रवाई।
भास्कर संवाददाता - भिंड
बैंकों के आगे व दुकानों के बाहर सड़क पर गाडिय़ां खड़ी करने से जनता को ही परेशानी हो रही है। इसी वजह से लश्कर रोड पर अधिकांश समय ट्रैफिक जाम भी रहता है। इसको देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया, तो भी लोग नहीं मान रहे। अब भी कई गाडिय़ां सड़क पर पार्क की जा रही हैं। ऐसे में लोगों को खुद सुधरने की जरूरत है। अगर गाड़ी पार्किंग में खड़ी करेंगे, तो सड़क पर पर्याप्त जगह रहेगी और आसानी से निकल भी पाएंगे। लश्कर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसी को देखते हुए २७ जनवरी से शुरू किया गया ट्रैफिक पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुरुवार को एक बार फिर पुलिसकर्मी लश्कर रोड पर लोडिंग वाहन लेकर घूमते नजर आए। करीब दो घंटे में आधा दर्जन गाडिय़ां उठाईं। इन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस ने सभी गाडिय़ों के चालान बनाए। इसके अलावा परेड चौराहे पर स्थित एसबीआई की दूसरी शाखा के बाहर से भी पुलिस ने गाडिय़ों को उठवाया।



जहां पार्किंग नहीं, वहां जनता की फजीहत : लश्कर रोड पर आधा दर्जन बैंक शाखाएं ऐसी जगह संचालित हो रही हैं, जिनमें पार्किंग के इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को मजबूरन गाडिय़ां सड़क पर खड़ी करनी पड़ रही हैं। ऐसे में लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इसलिए सभी बैंकों में वाहन पार्किंग के इंतजाम होने चाहिए।

नपा को डालनी चाहिए लाइन : बाजार में नगर पालिका को नो-पार्किंग की एक लाइन डालनी चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि यहां नो-पार्किंग जोन है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। कुछ माह पहले लाइन डालने के लिए कार्रवाई भी शुरू की गई थी, मगर बाद मेें वह ठंडी पड़ गई।



कई बार लिख चुका

॥ कुछ बैंकों में पार्किंग की जगह है और दुकानों के आगे फुटपाथ है। इसलिए लोगों को पार्किंग का उपयोग करते हुए वहां वाहन खड़े करने चाहिए, जिन बैंक शाखाओं में पार्किंग नहीं है। मैं वहां के मैनेजर्स को कई बार लिख चुका हूं। अब इसके लिए लीड बैंक ऑफिसर को लिखा जाएगा।

सुभाष पाण्डेय, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस भिंड



सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहन।