पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जी ने दिलाई देश को आजादी: डॉ. दुबे

गांधी जी ने दिलाई देश को आजादी: डॉ. दुबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सभा।
भास्कर संवाददाता - भिंड
गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा की। सभा से पूर्व कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी मार्केट में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया। महात्मा गांधी की जिन लोगों ने हत्या की आज वे ही गांधी के नाम पर राजनीतिक कर रहे हैं। सब जानते हैं कि गांधी जी की हत्या आरएसएस ने कराई थी। आरएसएस और भाजपा के नेता गांधी के बारे में तरह-तरह की बातें कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये संभव नहीं है, देश की जनता भाजपा की नीतियों से परिचित । श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व एवं विचारधारा का पूरी दुनिया के लोग सम्मान करते हैं। महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलनों की बदौलत ही इस देश को आजादी मिली।
हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुराग मिश्रा, रामदास सोनी, महेश जाटव, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, रामरतन यादव आदि उपस्थित थे।