- Hindi News
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को भी करें तैयार: एसडीएम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को भी करें तैयार: एसडीएम
भिंड - बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए हम कुछ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षा की दृष्टि से तैयार कर सकते हैं। ग्रामीणों की यदि ट्रेड होते हैं तो सैना को सुरक्षा और बचाव राहत कार्यों में काफी मदद मिलती है। यह बात नगर सेना मुख्यालय किला परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम नरोत्तम भार्गव ने कहीं। श्री भार्गव ने कहा कि युवाओं की भी इस काम में कई बार महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिलती है। कार्यक्रम का आयोजन कन्या महा विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में आरडी शर्मा, नरसिंग राव जूदेव, बलवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।