- Hindi News
- ऑटो रोकने के लिए बाजार में लगाए बेरिकेड्स
ऑटो रोकने के लिए बाजार में लगाए बेरिकेड्स
भास्कर संवाददाता - भिंड
शहर के भूता बाजार को ऑटो के लिए वन-वे किया गया है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने एसबीआई शाखा के पास बेरिकेड्स लगाए हैं, ताकि ऑटो सिर्फ एक तरफ से ही जा सकें। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय ने बताया कि कोई ऑटो अगर परेड चौराहे से अटेर रोड की तरफ जाता है, तो वह भूता बाजार में घुस सकता है, लेकिन उधर से लौटने पर ऑटो को यहां नहीं आने दिया जाएगा, बल्कि वे गोविंद नगर होते हुए आएंगे। इससे ट्रैफिक व्यवस्था नहीं गड़बड़ाएगी।