- Hindi News
- यूपीएस सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा: रविसेन
यूपीएस सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा: रविसेन
भास्कर संवाददाता - भिंड
यूपीए सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अपनी खेती फायदे के बजाय नुकसान का धंधा बनती जा रही है। यूपीए की नीतियों के कारण उन्हें जो लाभ मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा है। यूपीए की सरकार स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं कर रही है। ये किसानों के साथ छल है।
यह बात कलेक्टोरेट में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रविसेन जैन ने कही। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खेती को नुकसान में पहुंचा दिया है। श्री कुशवाह ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम नरोत्तम भार्गव को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि मप्र सरकार ने अपने किसानों के लिए आरबीसी में व्यापक परिवर्तन कर प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की छति होने पर अधिकतम 25 हजार रुपए हेक्टेयर मुआवजा देने का प्रावधान किया है।
केन्द्र सरकार स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने से पीछे हट रही है। यदि किसानों को गेंहू के 2100 रुपए व धान के 2025 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम मिलते हैं तो काफी फायदा होगा। आयोग ने ५० फीसदी लाभांश की सिफारिश की है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामप्रकाश तिवारी, गीता भदौरिया आदि उपस्थित थे।