पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई इनोवा में कौन कौन था

पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई इनोवा में कौन-कौन था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनोवा की टक्कर से हुई थी पति-पत्नी और बेटा की मौत।
भास्कर संवाददाता. भिंड
स्टेट हाइवे पर मानपुरा के पास इनोवा की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस पूरे मामले को छिपाने में लगी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। देहात थाना टीआई सीबीएस रघुवंशी का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। एक दिन पहले तक पुलिस यह स्वीकार कर रही थी कि इनोवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र भदौरिया उर्फ पिंकी चला रहे थे।
पुलिस के अनुसार इनोवा वाहन क्रमांक डीएल 2 सी 0070 वाहन में कौन सवार था। साथ ही इसको कौन ड्राइव कर रहा था, इसकी जांच चल रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही हुई है। साथ ही मृतक सुरेश सिंह भदौरिया के भाई धीरेन्द्र सिंह और मृतक की बेटी के बयान भी पुलिस ने लिए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नही होती है, तब तक कुछ नही कहा जा सकता। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि वाहन में कौन से लोग सवार थे।
चंबल आईजी एसएम अफजल ने भी पूरे मामले की जानकारी भिंड के पुलिस अफसरों से तलब की है। टीआई का कहना है कि हादसे के बारे में फरियादियों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है। एडीशनल एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच सीएसपी कर रहे हैं। इसमें किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।



भी पूरे मामले की जानकारी भिंड के पुलिस अफसरों से तलब की है। टीआई का कहना है कि हादसे के बारे में फरियादियों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है। एडीशनल एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच सीएसपी कर रहे हैं। इसमें किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

जिस वाहन से हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हुई थी, वह वाहन मेरा था, लेकिन उसमें मेरा भतीजा और उसके दोस्त बैठे हुए थे। उस गाड़ी को मेरा ड्राइवर नीतू चला रहा था। उस समय रात को मैं घर पर ही था। शराब की बोतल राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बाद में डाली गई होंगी । मुझे मेरे राजनीतिक विरोधी फंसा रहे हैं। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धमेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने गुरुवार को कही। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सुरेश सिंह भदौरिया, रानीदेवी और योगेश मेरे गांव के ही हैं। मैं इतना दुखी हूं कि मेरे परिवार में दो दिन से भोजन नही बना। पीडि़त के परिजन से मेरी अब तक कोई बात नहीं हुई, लेकिन मैं जीवन भर उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हूं। उनकी बेटियो की शादी कराने को तैयार हूं। वाहन का जो भी बीमा मिलेगा, वह भी उनके परिवार को दिया जाएगा। मुझे वाहन ड्राइविंग करनी नही आती है, अभी तक मैंने ड्राइविंग लाइसेंस भी नही बनवाया।

वाहन मेरा था, लेकिन मैं उसमें सवार नहीं था, मेरे साथ राजनीतिक षड्यंत्र हो रहा है