- Hindi News
- छुट्टियों से बच्चे खुश, स्कूल संचालक चिंतित
छुट्टियों से बच्चे खुश, स्कूल संचालक चिंतित
बेमौसम बरसात व सर्दी में हो रही छुट्टियों से छोटी कक्षाओं का परिणाम बिगडऩे का डर
भास्कर संवाददाता. शिवपुरी
भीषण ठंड, कोहरा व बेमौसम बरसात में हो रही स्कूलों की छुट्टियों से जहां बच्चे खुश हैं, वहीं स्कूल संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। कक्षा एक से आठ तक की छुट्टियां होने से इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बिगडऩे का डर सता रहा है। वहीं स्कूल में कक्षाएं न लगने से ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर पढ़ाने का बोझ बढ़ गया। स्कूल संचालक इस बात को लेकर पहले ही चिंतित हैं कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार परीक्षाएं भी जल्दी करानी हैं।
गौरतलब है कि जनवरी माह की शुरुआत से ही मौसम के मिजाज एकाएक बिगड़ गए। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए समय-समय पर प्रशासन ने अवकाश करने के निर्देश जारी किए। शुरुआत में तो स्कूल संचालकों ने यह सोचकर कि कुछ दिन की सर्दी है, उसके बाद मौसम खुलने से कक्षाएं नियमित लगेंगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और सर्द हवा व कोहरे के बाद अब बेमौसम बरसात ने स्कूलों की छुट्टियां करवा दीं। मंगलवार को हुई बारिश के चलते कई स्कूल संचालकों ने छुट्टी कर दी थी और अब मंगलवार व बुधवार को मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी करवा दी। छुट्टी की खबर लगते ही बच्चों ने तो प्रशासन को धन्यवाद दिया, लेकिन स्कूल संचालकों ने माथा पकड़ लिया। क्योंकि कई स्कूलों में छोटी कक्षाओं की अद्र्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। अब अवकाश हो जाने से उन तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया।
कोर्स अधिक, समय कम
॥ सीबीएससी में 6,7,8वीं का कोर्स अधिक रहता है, जिसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। छुट्टियां करना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।ञ्जञ्ज
पवन शर्मा, संचालक,गीता पब्लिक स्कूल
छुट्टियों से पढ़ाई प्रभावित
॥ छुट्टियां करने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्योंकि सीबीएससी का शेड्यूल काफी टाइट रहता है, छुट्टियों का असर वर्ष भर की मेहनत पर पड़ सकता है।ञ्जञ्ज
एसके गौतम, संचालक ,किड्स गार्डन स्कूल