पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर आदेश के बाद भी नहीं हुई सरपंच सचिवों पर एफआईआर

कलेक्टर आदेश के बाद भी नहीं हुई सरपंच-सचिवों पर एफआईआर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीआई बोले: हमारे मुखिया का आदेश आएगा तो करेंगे मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शासकीय धनराशि निकालने के बावजूद निर्माण न कराने वाले 13 सरपंच-सचिवों पर एफआईआर के आदेश कलेक्टर ने लगभग एक माह पूर्व जारी किए। लेकिन अभी तक एक भी मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। बीआरसीसी जब थाने में पहुंचे तो टीआई ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक पुलिस अधीक्षक आदेश नहीं करेंगे, हम एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने एक पत्र एसपी को लिखा है। खास बात यह है कि अभी तक एक भी सरपंच-सचिव पर प्रकरण दर्ज नहीं हो सका।
इन पर होना है एफआईआर दर्ज: पिछोर की ग्राम पंचायत भभुआ की महिला सरपंच विमला पाल व सचिव, महोबा डामरोन की सरपंच-सचिव, सेमरी व ऊमरीकलां के सरपंच व सचिव शामिल हैं। इसी क्रम में पोहरी की डिगडौली पंचायत के पूर्व सरपंच व सचिव, देवरीकलां के पूर्व सरपंच व सचिव, गोबरा के सरपंच-सचिव, बदरवास ब्लॉक की पंचायत ठाटी सरपंच-सचिव, खनियांधाना के नयागांव पिपरा की सरपंच व सचिव, कोलारस की पंचायत गोराटीला के पूर्व सरपंच व पूर्व सचिव, कोटानाका के सरपंच-सचिव एवं शिवपुरी की दर्रोनी पंचायत के सरपंच व सचिव कमल शर्मा शामिल हैं।
इसलिए दर्ज होनी है एफआईआर: उक्त सरपंच-सचिवों ने अतिरिक्त कक्ष एवं स्कूल भवन की राशि का आहरण तो कर लिया, लेकिन उन्हें पूरा नहीं बनवाया। अधूरे भवन होने की वजह से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा और बच्चे या तो भेड़-बकरियों की तरह एक ही कक्ष में भरे हुए हैं, या बाहर बैठकर पढऩा उनकी मजबूरी है। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब सरपंच-सचिवों ने कार्य पूर्ण नहीं कराया तो डीपीसी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने एफआईआर के आदेश बीआरसीसी को दिए।
200 सरपंच-सचिव भी लाइन में: 13 सरपंच-सचिवों के खिलाफ एफआईआर होने के बाद अगली सूची काफी लंबी है। श्री पंचवेदी के अनुसार लगभग 200 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव अभी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई के लिए कागज तैयार हो रहे हैं।




कागज देंगे तभी एफआईआर

॥ जिलाधीश का पत्र मेरे पास आया है और इस संबंध में उनसे मेरी बात भी हुई है। मैने कहा है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसके प्रमाणित दस्तावेज थाने में भिजवाएं। जब तक कागज नहीं होंगे, हम एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे। क्योंकि 420 के मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस कब तक पीछे घूमेगी।ञ्जञ्ज

एमएस सिकरवार,एसपी, शिवपुरी

आदेश के बाद भी नहीं हुई सरपंच-सचिवों पर एफआईआर

कलेक्टर ने लिखा एसपी को पत्र