पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाठियों पर टिके हैं बिजली के तार हर समय हादसे की आशंका

लाठियों पर टिके हैं बिजली के तार हर समय हादसे की आशंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधारी गई बिजली की लाइनें।

भास्कर संवाददाता - पोहरी/ शिवपुरी
पोहरी तहसील के भटनावर में अव्यवस्थित बिजली के तारों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भटनावर के मुख्य बाजार में ही स्थिति यह है कि पूरी विद्युत की लाइन घरों व दुकानों के सामने से जा रही है। यहां पर मेन मार्केट में ही लाठियों पर ही बिजली के खुले तार टिके हैं जिनकी चपेट में कोई भी व्यक्ति आ सकता है। इस मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में रोज लोगों की आवाजाही रहती है इसके बाद भी बिजली महकमा इस तरफ कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।
राशि मंजूर फिर भी लटका काम : भटनावर के लोगों का कहना है कि फीडर सेपरेशन योजना के तहत यहां पर बिजली सुधार का काम होना है इसमें नए बिजली के खंभे, नई केवल व ट्रांसफार्मर लगना है। इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है मगर बिजली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक इस इलाके में काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि इस योजना के तहत काम शुरू कर दिया जाए तो डंडों पर जो बिजली की लाइनें डली हैं उनसे निजात मिल सकती है।
बारिश के बाद लगी आग : भटनावर में बुधवार को सुबह से ही हो रही तेज बारिश के बीच अव्यवस्थित इन बिजली के तारों में आग लग गई। मुख्य बाजार में तारों में लगी इस आग से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोगों का कहना है कि जिस एरिया से यह लाइन निकली है वह मुख्य बाजार है यहां पर कई लोगों का आना-जाना बना रहता है। बुधवार को अचानक इस आग से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। बाद में लाइट सप्लाई रोकी गई मगर लाइन सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही।




हमेशा खतरा बना रहता है

॥ भटनावर के बीच बाजार में जिस प्रकार से बिजली के तार अव्यवस्थित तरीके से निकल रहे हैं उनसे हमेशा कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार बिजली कंपनी के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ञ्जञ्ज

राकेश धाकड़,निवासी भटनावर

नई केबल डलवाई जाएगी

॥जिस इलाके की आप बात कर रहे हैं वहां पर जल्द ही फीडर सेपरेशन के तहत काम करवाना है। यहां पर नए खंभों पर नई केवल लगवाई जाएगी। यह काम पूरा होते ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। ञ्जञ्ज

विजय सोनी,जूनियर इंजीनियर, बिजली कंपनी पोहरी

काम नहीं करा रहे हैं अधिकारी

॥भटनावर में मुख्य बाजार में डंडों के सहारे बिजली की लाइनें डली है। कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फीडर सेपरेशन योजना के तहत यहां पर विद्युत सुधार का काम होना है मगर अधिकारी काम नहीं करा रहे हैं। ञ्जञ्ज

प्रेम ओझा,निवासी भटनावर

खतरा - पोहरी तहसील के भटनावर में बीच रास्ते से होकर जा रही है जर्जर बिजली की लाइन