- Hindi News
- बारिश बनी परेशानी, घरों में घुसा पानी, कई क्षेत्रों में अंधेरा
बारिश बनी परेशानी, घरों में घुसा पानी, कई क्षेत्रों में अंधेरा
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। निचली बस्तियों में जहां घरों में पानी भर गया, वहीं बिजली के फाल्ट होने से आधे शहर में अंधेरा छा गया। बाजार का कारोबार ठप हो गया और जलमग्न हुई सड़कों से निकलना दूभर हो रहा है। जहां एक ओर शहर में बारिश परेशानी बन गई, वहीं किसान को अब दोहरी मार पडऩे का डर सताने लगा। दो दिन में शिवपुरी जिले में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
ऐसे बन गई बारिश परेशानी
स्थान: राजीव नगर कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी व बायपास, फतेहपुर, करोंदी क्षेत्र
यह परेशानी: मंगलवार की देर शाम बारिश के दौरान अचानक वोल्टेज बढऩे से लगभग 100 घरों में सीएफएल व बल्ब फुंक गए। रात भर बिजली तो आती रही, लेकिन घरों में अंधेरा छाया रहा। इस क्षेत्र के लोगों ने पूरी रात अंधेरे में गुजारी। दूसरे दिन भी बिजली की लुकाछिपी पूरे दिन होती रही।
दूसरे दिन आधे शहर की बिजली गुल: बुधवार को फिजिकल क्षेत्र, गुरुद्वारा चौक एरिया सहित मुख्य बाजार की बिजली गुल रही। लगातार बारिश होते रहने की वजह से बिजली कर्मचारी भी फाल्ट सुधारने की बजाए पानी रुकने का इंतजार करते रहे। शाम होते ही चाबी घर का फोन ऐसा व्यस्त हुआ ((रिसीवर उठाकर अलग रख दिया)) कि शहरवासी अपनी शिकायत ही दर्ज नहीं करा सके। बिजली कंपनी के अधिकारी भी यह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि फाल्ट इतने अधिक हैं कि उन्हें सुधारने में समय लगेगा।
चाबीघर घेरा : दो दिन से बिजली गुल से परेशान फतेहपुर और करोंदी क्षेत्र लोगों ने बुधवार रात 9 बजे चाबीघर पर हंगामा कर दिया जिसके चलते स्टाफ भाग गया.
बारिश ने ठप किया बाजार कारोबार: मंगलवार को पूरे दिन व रात के बाद बुधवार की सुबह से हो रही तेज व रिमझिम बारिश से शहर में चौतरफा पानी ही पानी नजर आने लगा। कोर्ट रोड सहित सदर बाजार की अधिकांश दुकानें देर दोपहर तक बंद रहीं और जो खुली भी थीं, तो ग्राहक न आने से वे भी बंद कर दी गईं। स्थिति यह हुई कि जो जहां था, बारिश ने उसे वहीं रोक दिया।
शिवपुरी - बारिश के दौरान फतेहपुर क्षेत्र में घर में फंसे लोग।
यहां भरा है पानी
ञ्च गुरुद्वारा चौक स्थित शिवहरे पेट्रोल पंप के आसपास पानी भर जाने से पंप कारोबार ठप रहा।
ञ्च तात्याटोपे समाधि स्थल, अस्पताल चौराहा, झांसी तिराहा, एबी रोड मस्जिद के पास सड़क पर भरा पानी निकलने वालों के लिए परेशानी बना रहा।
ञ्च फतेहपुर क्षेत्र की निचली बस्तियों में रहने वाले कई परिवारों के घरों में पानी भर गया।
ञ्च आशीर्वाद अस्पताल के सामने सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क में एक चार पहिया वाहन फंस गया, जिसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
आफत - दुकानदारी ठप, जलभराव से सड़कों पर निकलना हुआ दूभर
अब तक 1248 एमएम बारिश दर्ज : इस साल बार-बार मौसम बदलने के बीच अभी तक जिले में 1248 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। दो दिन में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 816.3 मिलीमीटर का है।
इस साल हुई बोवनी
चना,सरसों को नुकसान
॥ इस बारिश से चने व सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। बीते अक्टूबर में भी बेमौसम बारिश हुई थी जिससे सोयाबीन की फसल खराब हुई थी और अब रबी सीजन में भी बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। ञ्जञ्ज
एचकेएस कुशवाहा,उपसंचालक, कृषि विभाग शिवपुरी
सब कुछ खत्म हो गया
॥ दो दिन से बेमौसम बारिश ने सब कुछ खत्म कर दिया है। रबी सीजन में चने व सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पहले सोयाबीन की फसल बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई और अब चने व सरसों की फसल खराब हो गई है।ञ्जञ्ज
कोमल सिंह कुशवाह,किसान सेमरी गांव
किसान को नुकसान, मुआवजे की आस कम
बेमौसम बारिश से शिवपुरी, कोलारस, पोहरी, बैराड़ में दलहनी फसल को काफी नुकसान हुआ है। कोलारस में मटर व टमाटर की फसल गल गई। इसके अलावा चने व सरसों की फसल का फूल इस बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बदरवास में भी चने व मसूर में नुकसान हुआ है। पोहरी व बैराड़ में अजवाइन की फसल को बारिश ने बेकार कर दिया। किसान की चिंता इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि सोयाबीन की फसल बिगडऩे से वो नुकसान झेल चुका था। जिसका सर्वे न होने की वजह से उसे मुआवजे की भी आस नहीं है। अतिवृष्टि का सर्वे भी तब होगा, जब मौसम खुलने के बाद किसान की फसल कटने के बाद निकलेगी। तब तक लोकसभा चुनाव की गतिविधियां शुरू हो जाने से उसे मुआवजा मिल पाएगा या नहीं, इसकी आस भी कम है।
लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी
हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बोवनी
हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना की बोवनी
लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जिले में कुल बोवनी