पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूअरों ने छीनी सात की नौकरी, दो निलंबित

सूअरों ने छीनी सात की नौकरी, दो निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन ट्रक सूअर भरकर भेजे हरिद्वार, फिर भी हल नहीं हुई समस्या।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शहर में बड़ी समस्या बन चुके सूअरों ने अब नगरपालिका के सात कर्मचारियों की नौकरी छीन ली। इतना ही नहीं दो नियमित कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।
शहर में नगर पालिका द्वारा सूअर पकडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब सूअर पालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी। नपा के एचओ अशोक शर्मा ने बताया कि नपा के दो नियमित सफाईकर्मी बुदमन पुत्र गुलबा एवं हरीशंकर पुत्र रंगीलाल को निलंबित कर दिया। इन पर आरोप है कि यह दोनों कर्मचारी सूअर पालक हैं, इनके कई सूअर शहर में विचरण कर रहे हैं। निर्देश देने के बाद भी सूअरों को बाहर नहीं भेज रहे। इसी तरह सात दैनिक भोगी बल्लू पुत्र मंगल, दीपक पुत्र नंदराम, अमर पुत्र बालमुकुंद, सन्नी पुत्र नरेश, मुकेश पुत्र घुररू, रमेश पुत्र प्रीतम, मुकेश पुत्र मांगीराम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि शिवपुरी विधायक बनने के बाद यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी प्राथमिकता में शहर को सूअर मुक्त करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे। एडीएम ने बैठक लेकर पहले सूअर पालकों को चेतावनी देकर समय सीमा में उन्हें शहर से बाहर करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच नगरपालिका ने तीन ट्रक सूअरों को भरकर हरिद्वार भेजे, लेकिन शहर सूअर मुक्त नहीं हो सका।



सूअर नहीं हुए बाहर, सात को किया बर्खास्त, दो सस्पेंड