- Hindi News
- ‘हो सकता स्वाइन फ्लू इसलिए बाहर करवा रहे हैं सूअर’
‘हो सकता स्वाइन फ्लू इसलिए बाहर करवा रहे हैं सूअर’
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शहर से सूअरों को बाहर करने के मामले में एसडीएम डीके जैन के न्यायालय में गुरुवार को नपा सीएमओ पीके द्विवेदी के बयान हुए। न्यायालय में अपने बयान में सीएमओ ने कहा कि सूअरों की बढ़ती तादात से स्वाइन फ्लू हो सकता है। इनसे गंदगी भी बढ़ रही है। इसलिए इन सूअरों को शहर से बाहर किया जाना आवश्यक है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी सूअर पालक इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
इस तरह के बयान शुक्रवार को सीएमओ ने एसडीएम के समक्ष दिए। एसडीएम न्यायालय से 18 जनवरी को 13 सूअर पालकों को धारा 133 के तहत नोटिस दिए गए थे। इस नोटिस में सूअर पालकों को सूअरों को शहर से बाहर करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इन निर्देशों का पालन न करने पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई थी। एसडीएम न्यायालय से नोटिस जारी होने के बाद प्रकरण में तारीख साक्ष्य पर लगाई गई थी। इसी क्रम में सीएमओ पीके द्विवेदी को तलब कर उनके बयान दर्ज कराए गए। गुरुवार को सीएमओ अपने विभाग के एचओ अशोक शर्मा, कर्मचारी सुखदेव शर्मा के साथ पहुंचे थे।
बयान दर्ज कराने में की आनाकानी : न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में गुरुवार को सीएमओ ने अपने बयान दर्ज कराने में आनाकानी की। वह शुरू में इस मामले में एचओ अशोक शर्मा के बयान दर्ज कराना चाहते थे मगर एसडीएम ने उनके ही बयान दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए थे। उन्हें ही बयान दर्ज कराने आना था जब वह नहीं आए तो उन्हें उनके वकील के माध्यम से बुलाया गया।
28 जनवरी को देंगे साक्ष्य : एसडीएम न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में अब नगर पालिका को 28 जनवरी को साक्ष्य देना है कि जिन 13 सूअर पालकों को नोटिस दिए गए हैं, सूअर उन पालकों के ही हंै। न्यायालय ने इस मामले में 28 जनवरी तक साक्ष्य मांगे हैं। जिन 13 लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उनमें से कई लोगों ने यह स्वीकार कर लिया है कि कुछ सूअर उनके हैं मगर नगर पालिका जिस संख्या में उनके सूअर होना बता रही है, उस संख्या में उनके नहीं हैं।
बयान दर्ज कराने जाते नपा सीएमओ
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई करेंगे
॥हमारे न्यायालय से धारा 133 में जो नोटिस जारी हुए थे। उस प्रकरण में सीएमओ पीके द्विवेदी के बयान हो गए हैं। अब प्रकरण में 28 जनवरी की तारीख लगाई गई है। नपा को अब साक्ष्य प्रस्तुत करना है। इसके बाद हम दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।ञ्जञ्ज
डीके जैन, एसडीएम, शिवपुरी
सूअर समस्या
एसडीएम न्यायालय में नपा सीएमओ ने दर्ज कराए बयान, धारा 133 के केस में सूअर पालकों को दिया गया था नोटिस