पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी एफआईआर

वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी एफआईआर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को एसडीएम ने दिए निर्देश।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकानें नहीं खुली या राशन वितरण में अनियमितता मिली तो सीधे दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा जिन दुकानों पर वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए जिन नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है उन पर कार्रवाई होगी। यह बात गुरुवार को शिवपुरी एसडीएम डीके जैन ने पीडीएस वितरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कही। इस बैठक का आयोजन जनपद पंचायत के कार्यालय में किया गया था। बैठक में नोडल ऑफिसर व खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर मौजूद थे। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक राशन दुकान पर खाद्यान्न का सही वितरण हो इसके लिए नोडल ऑफिसर पूरी निगाह रखें। लीड संस्था से दुकान तक माल पहुंचा कि नहीं और क्षेत्र के लोगों को यह राशन वितरित हुआ कि नहीं इस पर निगरानी रखे। एसडीएम ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। दुकान संचालक कोई अनियमितता बरतता है तो सीधे एफआईआर कराई जाए। इस मौके पर एसडीएम ने खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए कि वह शिवपुरी ग्रामीण की जितनी भी दुकानें हैं उनके रजिस्टर व वितरण का काम पर लगातार नजर रखें। गांवों में जाकर लोगों से बात करें कि उन्हें राशन मिल रहा है या नहीं। कही कोई शिकायत आए तो जांच के बाद दुकान संचालक पर कार्रवाई करें।



राशन वितरण में गड़बड़ी मिली तो दर्ज होगी एफआईआर