हाई वॉल्टेज से फुंक रहे उपकरण
बारिश की वजह से एलटी लाइन में अधिक हो रहे फॉल्ट।
घंटों गायब रहती है बिजली, कंपनी के अफसर नहीं करते सुनवाई।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शहर में बिजली कंपनी की लापरवाही से आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। फॉल्ट से पहले आने वाले हाईवॉल्टेज से घरों में उपकरण ((कूलर, पंखे, फ्रिज आदि)) फुंक रहे हैं। शहरी क्षेत्र में स्थिति यह है कि आए दिन उपकरण फुंकने की घटनाएं हो रही हैं मगर बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बायपास स्थित माधव बिहार कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की रात को बिजली के फॉल्ट के कारण एक दर्जन से अधिक परिवारों के बिजली के उपकरण फुंक गए। इस कॉलोनी में रहने वाले एक दर्जन परिवारों का डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
बारिश में फॉल्ट बने मुसीबत: दो दिन पहले बे-मौसम बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में कई जगह फॉल्ट हुए, जिसमें कई इलाकों में बिजली 12 घंटे से लेकर 48 घंटे तक गायब रही। पिछले सात दिन में मौसम बदलने से फॉल्ट होने से बिजली से संबंधित समस्या से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि फॉल्ट होने और अन्य समस्या आने पर जब बिजली कंपनी के समस्या निवारण केन्द्र चाबी घर पर फोन या संपर्क किया जाता है तो कोई सुनवाई नहीं होती है। दो दिन पहले तो कई इलाकों में बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। जब लोगों ने इसकी शिकायत की, इसके बाद भी घंटों बाद उसका निराकरण नहीं किया गया।
बिजली कटौती का विरोध करते रामबाग कालोनी के लोग। ((फाइल फोटो))
दो दिन में ऐसे रहे हालात
: बायपास स्थित माधव बिहार कॉलोनी में बिजली के फॉल्ट व वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण एक दर्जन से अधिक परिवारों के बिजली के उपकरण फुंक गए। इनमें टीवी, फ्रिज, पानी की मोटर व सीएफएल लाइट फुंक गए।
: फतेहपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट के बाद दो दिन तक लाइट नहीं रही। लोगों ने अधिकारियों को इससे अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में चाबी घर का घेराव किया तब जाकर 48 घंटे बाद समस्या का समाधान हो सका।
: फिजीकल क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट होने और बिजली के तारों में स्पार्किंग होने के बाद 14 घंटे तक बिजली गायब रही। लोगों ने चाबी घर पर सूचना भी दी मगर बारिश होने का बहाना बनाकर सुनवाई नहीं हुई।
4. सर्किट हाउस और गौतम बिहार कॉलोनी में भी दो ट्रांसफार्मरों में एलटी लाइन में स्पार्किंग होने के बाद लाइट चली गई। सर्किट हाउस के आगे रामबाग कॉलोनी और संतोषी माता मंदिर के पीछे खुड़ा क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गुरुवार को सुबह 11 बजे यहां लाइट आई। रामबाग कॉलोनी में तो एक माह पूर्व वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण कई लोगों के बिजली के उपकरण फुंक गए थे।
लाखों के उपकरण फुंक गए
॥बिजली के फॉल्ट व वोल्टेज का उतार चढ़ाव परेशानी का कारण बने हुए हैं। माधव बिहार कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक घरों के फ्रिज, टीवी व सीएफएल फुंक गए। बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की तो किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। ञ्जञ्ज
यशवंत जैन, माधव बिहार
बिजली चोरी से बढ़ी समस्या
॥इस समय कई इलाकों में लोगों द्वारा केबल से कील आदि डालकर बिजली की चोरी की जा रही है। इससे फेस टू फेस मिल जाते हैं और फॉल्ट या वोल्टेज का उतार चढ़ाव हो जाता है। फिर भी हम इस तरह की चोरी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा पिछले दो दिन से बारिश के कारण फॉल्ट रहे जिससे बिजली गायब रही। ञ्जञ्ज
जेएम श्रीवास्तव, जेई, बिजली कंपनी शिवपुरी
यह है मूल समस्या
- शहर में आरएपीडीआरपी योजना के तहत जो काम चल रहा है वह एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
- यह कंपनी जिस क्षेत्र में काम करती है वहां कोई फाल्ट होता है तो इस कंपनी को ही देखना है, लेकिन कंपनी के कर्मचारी और बिजली विभाग के कर्मचारियों में सामंजस्य का अभाव है।
- शिकायत लेकर जाने वाले लोगों की चाबी घर पर सुनवाई नहीं होती।
क्चशिकायतों का निराकरण हो रहा है कि नहीं इस पर वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नहीं देते।
- बिजली सुधार के काम में घटिया सामग्री का उपयोग होने पर वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे फॉल्ट और वोल्टेज के उतार चढ़ाव बना रहता है।
परेशानी - गुरुवार-शुक्रवार की रात माधव बिहार इलाके में लाइन में हुआ फॉल्ट, डेढ़ लाख के उपकरण फुंके