पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज से

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी - आर्य समाज का नि:शुल्क एक्युप्रेशर एवं चुंबकीय चिकित्सा शिविर 25 जनवरी से आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में 15 दिन तक चलने वाले इस नि:शुल्क शिविर में इलाहाबाद के प्रसिद्ध एक्यूप्रैशर विशेषज्ञ डॉ. एपी चंद्रवंशी ना केवल सभी तरह के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे, बल्कि उनका नि:शुल्क उपचार भी किया जाएगा। आर्य समाज के ही हरियाणी तथा विशाल भसीन आदि ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन आर्य समाज मंदिर में भक्ति के साथ-साथ साध्य-असाध्य बीमारियों का उपचार भी किया जाएगा। शिविर में रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री चन्द्रवंशी सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे तथा 9:30 बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए आर्य समाज के प्रतिनिधि सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।