पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे भरने में लगाया डामर बारिश में बहा

गड्ढे भरने में लगाया डामर बारिश में बहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली रोड से सर्किट हाउस तक बनी सड़क फिर हो गई क्षतिग्रस्त।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
कोतवाली रोड से सर्किट हाउस तक की सड़क में बने गड्ढों को भरने के लिए जो डामर व गिट्टियां पीडब्ल्यूडी ने बिछाई थीं वह बारिश के पानी के साथ बह गया। बताया जाता है कि मरम्मत के दौरान पतला डामर और नाम मात्र के लिए गिट्टियों का उपयोग इस काम में किया गया। इस घटिया काम की पोल अचानक दो दिन हुई बे-मौसम बारिश के बाद सामने आ गई। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने नाम के लिए इस मार्ग के दुरुस्ती करण का काम कराया, लेकिन गड्ढे भरने के लिए जो काम कराया गया वह पानी में बेकार चला गया।



कोतवाली से सर्किटहाउस जाने वाला खस्ताहाल मार्ग

बारिश के पानी में बह गया डामर

॥26 जनवरी के चलते इस मार्ग पर कुछ प्रमुख लोगों की आवाजाही के कारण गड्ढों को भरने के लिए डामर कराया गया था मगर अचानक बारिश होने के कारण डामर खराब हो गया। अब दोबारा से गड्ढे भरवाएंगे। ञ्जञ्ज

एमएल धाकड़, सब इंजीनियर, पीडब्लूडी शिवपुरी