- Hindi News
- अधिकारी देखेंगे, सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई हो रही है या नहीं
अधिकारी देखेंगे, सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई हो रही है या नहीं
शिवपुरी। शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए कलेक्टर आरके जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित रोस्टर के अनुसार फरवरी माह में कलेक्टर आरके जैन पीजी कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। जबकि अपर कलेक्टर दिनेश जैन तात्याटोपे फिजीकल कॉलेज शिवपुरी, व जनवरी, फरवरी, मार्च माह में शा. तात्याटोपे फिजीकल कॉलेज शिवपुरी, शा. महाविद्यालय पिछोर, शा. महाविद्यालय खनियांधाना, शा. महाविद्यालय करैरा, शा. महाविद्यालय नरवर का निरीक्षण क्षेत्र के एसडीएम करेंगे। संयुक्त कलेक्टर एसएल प्रजापति शा. महाविद्यालय कोलारस, संयुक्त कलेक्टर नीतू माथुर शा. कन्या महाविद्यालय शिवपुरी और डिप्टी कलेक्टर मुकेश शर्मा द्वारा फरवरी माह में शा. महाविद्यालय पोहरी में निरीक्षण किया जाएगा।
क्रसीएम करेंगे औचक निरीक्षण, सुधर जाएं कर्मचारी’
कलेक्टर आरके जैन ने सभी विभागों के अफसरों को दी हिदायत, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
सरकारी कामों में आमजन को कोई परेशानी न हो इसके लिए आगामी एक फरवरी से सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सभी जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह सरकारी कार्यालयों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को परखेंगे और जनता के काम समय पर हो रहे हैं कि नहीं यह जानेंगे। कलेक्टर आरके जैन ने इस मामले में जिले के सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वह अपने-अपने कार्यालयों में व्यवस्थाएं समय रहते सुधार लें और स्वयं भी निरीक्षण कर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी आगामी 7 दिनों के भीतर अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा गत सप्ताह में मैदानी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण एक फरवरी से शुरू होगा।
कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को लोक सेवाओं के प्रदाय में उत्कृष्टता एवं सुशासन की दृष्टि से मुख्यमंत्री ने गत सप्ताह मैदानी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पर प्राय: यह पाया कि कतिपय कर्मचारी, अधिकारी कार्य में लापरवाही बरत रहे है।
उक्त कारणों से कई उत्तरदायी मैदानी अमले को निलंबित भी किया है। दूसरी ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी/अधिकारी की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि लापरवाही के लिए वह अधिकारी भी जिम्मेदार है जो उनके सुपरवाइजर अधिकारी है।