- Hindi News
- संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 27 से
संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 27 से
शिवपुरी - संविदा शाला शिक्षक वर्ग एक, दो, तीन के लिए भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी से की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संविदा शाला श्रेणी के वर्ग एक, दो, तीन के लिए प्रथम चरण की प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यार्थियों का निकाय अंतर्गत संस्था में पदांकन के लिए अनुबंध व सत्यापन की प्रक्रिया 27 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होगी। प्रतीक्षा सूची में चयनित आवेदक निकाय अंतर्गत रिक्त शालाओं के लिए प्राथमिकता क्रम मे एमपी ऑन लाइन के पोर्टल पद पर 27 से 29 जनवरी के बीच फीड करेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को एमपी ऑनलाइन से पोर्टल पर संस्थावार पदांकन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद निकाय अंतर्गत चयनित अभ्यार्थियों द्वारा संस्था में 10 से 12 फरवरी के बीच पदभार ग्रहण किया जाएगा। इसी तरह संविदा शाला शिक्षक श्रेणी एक दो तीन के लिए प्रथम चरण के शेष रिक्त पदों की द्वितीय चरण की चयन सूची के चयनित अभ्यार्थियो का निकाय अंतर्गत संस्था में पदांकन, अभिलेखों का सत्यापन व पदांकन के लिए अभिस्वीकृति एवं अनुबंध का सत्यापन का काम 14 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होगा।