तेल चुराने वाले दबोचे
शिवपुरी.शहर में एक साथ कई ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करके बिजली गुल करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 लीटर चोरी का तेल बरामद किया। एसडीओपी एसकेएस तोमर को शुक्रवार को सूचना मिली कि माधव चौक के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं, जिनके कपड़े भी तेल से बिगड़े हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दिबईचंद पुत्र मंगल सिंह शाक्य एवं राजकुमार पुत्र बृजलाल जाटव निवासी खजूरी, हाल निवास खुड़ा को गिरफ्तार कर लिया।