खदान पर चली गोली
शिवपुरी. मायापुर थाना क्षेत्र की राजापुर खदान पर शनिवार की शाम गोली चलाने की शिकायत एक युवक ने की है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी आशुतोष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शाम पांच बजे रविंद्र बुंदेला, गोलू ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर एवं रविंद्र का भाई, खदान पर आए और मेरे सिर को निशाना बनाकर फायर कर दिया। बताते हैं कि आरोपी व फरियादी, दोनों ही खदान कारोबार से जुड़े हैं, उसी विवाद के चलते यह फायरिंग हुई है।