‘आप’ ने बनाए सदस्य
शिवपुरी.आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माधव चौक चौराहे पर एक काउंटर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से लक्ष्य को लेकर इन दिनों अधिक से अधिक सक्रिय लोगों को जोडऩे की पहल हो रही है।