मतदाता दिवस पर कार्यक्रम
शिवपुरी.‘‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’’ इस संकल्प के साथ शनिवार को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय मानस भवन परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर मौजूद रहे। कलेक्टर आरके जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।