सांभर को ट्रक ने मारी टक्कर
शिवपुरी. एबी रोड पर गाराघाट के पास शनिवार की दोपहर 3.15 बजे ट्रक की चपेट में आने से सांभर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सतनबाड़ा रेंजर एमके त्रिपाठी, राधेश्याम तिवारी व अजय त्रिपाठी ने ट्रक का पीछा करके उसे मोहना के पास पकड़ लिया। टक्कर मारने वाले ट्रक क्रमांक एचआर38-क्यू 0722, को पकड़कर वन चौकी सुभाषपुरा में खड़ा कराया गया है। ट्रक जबलपुर से कबाड़ भरकर फरीदाबाद जा रहा था।