- Hindi News
- मैडम ने पति को बना लिया अतिथि शिक्षक, अब स्कूल से रहते हैं गायब
मैडम ने पति को बना लिया अतिथि शिक्षक, अब स्कूल से रहते हैं गायब
भास्कर संवाददाता. शिवपुरी
हमारे गांव के स्कूल की मैडम ने अपने पति को ही अतिथि शिक्षक बना लिया है। मैडम और उनके पति आए दिन स्कूल से गायब रहते हैं। यह शिकायत मुख्यमंत्री से खनियांधाना के लोटन गांव के रामतीरथ केवट ने पीजी सेल में की है। लेकिन इस शिकायत का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। 500 से अधिक शिकायतें लंबित हैं। सबसे अधिक ४३ लंबित शिकायतें जिला पंचायत सीईओ के पास हैं।
फर्जी निराकरण की भी शिकायत: कोलारस के ग्राम अकाझिरी निवासी उमेश गुप्ता ने पीजी सेल में आवेदन दिया है कि मेरी शिकायत का निराकरण फर्जी तरीके से करके भेजा है। एई सोनेराम वर्मा ने स्वयं ही लिख दिया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इसलिए शिकायत की जांच की जाए।
15 दिन में निराकरण का नियम : पीजी सेल में शिकायत पहुंचने के बाद 15 दिन के अंदर उसका निराकरण किए जाने का नियम है। लेकिन शिकायतों में कई तो 2011 की भी हैं, जिनका निराकरण नहीं किया गया।
॥ हम लोगों की शिकायतों का निराकरण करते हैं। समय-समय पर समीक्षा कर शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी लेते रहते हैं। जितनी भी शिकायतें लंबित होंगी, जल्द ही उनका निराकरण करा लेंगे।ञ्जञ्ज
आरके जैन, कलेक्टर, शिवपुरी
इन विभागों की शिकायतें लंबित
ञ्च जिला पंचायत सीईओ: 43
ञ्चसीएमओ नपा शिवपुरी: 36
ञ्च जिला शिक्षा अधिकारी: 31
ञ्च बिजली वितरण कंपनी: 25
ञ्च लीड बैंक अधिकारी: 21
ञ्च जिला परिवहन अधिकारी: 21
ञ्च सीएमएचओ शिवपुरी: 13
ञ्च पीडब्ल्यूडी शिवपुरी: 09
ञ्च खनिज विभाग: 08
ञ्च वन विभाग: 08
ञ्च माधव नेशनल पार्क: 06
ञ्चपोहरी जनपद सीईओ: 20
ञ्चपोहरी तहसीलदार: 26
ञ्चबैराड़ तहसीलदार: 10
ञ्चकोलारस जनपद सीईओ: 08
ञ्चबदरवास जनपद सीईओ: 10
ञ्चकोलारस तहसीलदार: 04
ञ्चबदरवास तहसीलदार: 08
ञ्चपिछोर जनपद सीईओ: 08
ञ्चपिछोर तहसीलदार: 21
ञ्चकरैरा जनपद सीईओ: 10
ञ्चकरैरा तहसीलदार: 04
ञ्चखनियांधाना तहसीलदार: 03
ञ्चखनियांधाना जनपद सीईओ: 04
ञ्चनरवर जनपद सीईओ: 07
ञ्चनरवर तहसीलदार 05
यह शिकायतें लंबित
ञ्चगुरावल सुभाषपुरा निवासी बनवारीलाल धाकड़ ने आवेदन दिया है कि 11 अगस्त 1993 को खेत के पास डकैतों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान चली गोली खेत पर काम कर रहे मेरे बेटे सोनू को लगने से उसकी मौत हो गई थी, जबकि मां धंतीबाई के पैर में गोली लगी थी। वर्ष 1995 में कलेक्टोरेट से दस्यु पीडि़त का प्रमाण पत्र तो मिला, लेकिन सहायता के नाम पर एक धेला तक नहीं मिला।
ञ्च शिवपुरी के अशफाक खान ने शिकायत की है कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और सभी अधिकारी-कर्मचारी इसमें लिप्त हैं। इसलिए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
ञ्च पिछोर के ग्राम धुवाई में रहने वाले रविशंकर लोधी ने शिकायत की है कि हमारे गांव में 8 साल से बिजली नहीं है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
ञ्चअछरौनी खनियांधाना निवासी शांतिबाई जाटव ने शिकायत की है कि शासकीय अस्पताल में प्रसव कराने के बदले में 1100 रुपए लिए गए।
ञ्च पोहरी के ग्राम सरजापुर में रहने वाली लटूरीबाई के पति की मौत 15 साल पूर्व हो गई। लेकिन उसे अभी तक विधवा पेंशन मिलना शुरू नहीं हुई। पीडि़त महिला ने 13 अगस्त 2013 को शिकायत की है।
ञ्च रामरतन जाटव ने पूर्व डीएफओ आरडी महेला पर वन क्षेत्र की मिट्टी बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
पीजी सेल में लंबित हैं 500 से अधिक शिकायतें, नहीं हो रहा निराकरण