पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम रविवार को पोलोग्राउंड में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। कलेक्टर आरके जैन ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंत में शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शनी के रूप में निकाला गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
शहीदों को किया याद : आईटीबीपी परिसर में सेनानी सुरिंदर खत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक एवं सुपर कॉप केपीएस गिल मौजूद रहे।
अंचल में भी मना गणतंत्र दिवस
करैरा : शाउमावि परिसर करैरा में जनपद अध्यक्ष लोकपाल सिंह लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में एसडीएम एके चांदिल, विधायक शकुंतला खटीक, नपं अध्यक्ष रजनी साहू, एसडीओपी पीएस सोलंकी मौजूद रहे।
बैराड़ : स्थानीय तहसील कार्यालय पर तहसीलदार एसएस शर्मा ने तिरंगा फहराया वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी आनंद राय ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। जिसमें हैप्पीडेज पब्लिक स्कूल में भाजपा ने लक्ष्मण व्यास ने तथा संस्कार भारती पब्लिक स्कूल में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष गुलाब सिंह किरार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर गायत्री वर्मा तथा संस्था अध्यक्ष कोमल कुमार धाकड़ उपस्थित थे।
बामौरकलां : शाउमावि में सरपंच मुकेश सोनी ने ध्वजारोहण किया, आदर्श विद्यामंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल श्रीवास्तव तथा गहोई विद्यालय में संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार बरसैया ने ध्वजारोहण किया।
कन्नौद : ग्राम डगपीपरी में ध्वजारोहण ग्राम सरपंच अलीखान द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम सरपंच ने लाडली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों में चेकों का वितरण भी किया। इस अवसर पर गेंदालाल, फूलचंद, इमरतलाल, तुलाराम रजक, बद्री प्रसाद तथा पहलवान उपस्थित थे।
पोहरी: पोहरी कॉलेज प्रांगण में पहली बार पक्के मंच पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोहरी जनपद अध्यक्ष रामकली चौधरी ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मप्र गीत का गायन तहसीलदार ओपी राजपूत, शिवकुमार श्रीवास्तव, श्यामबिहारी सरल ने किया। कार्यक्रम में न्यायधीश प्रथम चन्द्रशेखर जयसवाल, न्यायाधीश द्वितीय एमके वर्मा, एसडीएम जेएस वघेल, वन विभाग एसडीओ एमके सिंह, मंडी अध्यक्ष कमला आदिवासी, कृष्णगंज पंचायत सरपंच आशा शर्मा, मंडी उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव मौजूद रहे।