- Hindi News
- तीर्थस्थल यात्रा सूची में सभी धर्म स्थलों को शामिल करने की मांग
तीर्थस्थल यात्रा सूची में सभी धर्म स्थलों को शामिल करने की मांग
शिवपुरी - प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को कराई जा रही तीर्थ स्थल यात्रा सूची में अन्य धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने की मांग जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यों ने की है। उनका कहना है कि तीर्थ यात्रा सूची में अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों के धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया जाए तो उन्हें भी प्रदेश सरकार की तीर्थस्थल यात्रा का लाभ हो सकेगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह, जिनेंद्र श्रीमाल, शोभा चितले तथा यादराम वर्मा आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को कराई जा रही तीर्थस्थलों की यात्रा देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अभिनव योजना है। वरिष्ठ नागरिकों को कराई जा रही तीर्थ स्थल यात्रा की इस सूची में भगवान महावीर की जन्मभूमि कुंडलपुर ((बिहार)), भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी ((नेपाल)) तथा नादेड़ गुरुद्वारा ((महाराष्ट्र)) आदि को भी शामिल किया जाए तो अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों को भी तीर्थ यात्रा का लाभ मिल सकेगा।