पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम कर चुके शिलान्यास, अब केन्द्रीय मंत्री से तैयारी

सीएम कर चुके शिलान्यास, अब केन्द्रीय मंत्री से तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
जिला अस्पताल का 16 करोड़ से उन्नयन कार्य का शिलान्यास 6 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। अब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पुन: आधारशिला कार्यक्रम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलामनबी आजाद से करा रहे हैं। उनका विधिवत कार्यक्रम सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी किया गया है, जिसमें वह 7 फरवरी को शिवपुरी आकर इस कार्य का शुभारंभ करेंगे। एक ही कार्य का दोबारा शिलान्यास होने से जिला प्रशासन की दुविधा भी बढ़ गई है।
अस्पताल उन्नयन कार्य को देखने वाले पीडब्ल्यूडी पीआईयू और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दुविधा में आ गए हैं। जिस काम का पूर्व में ही सीएम शिलान्यास कर चुके हैं उसको पुन: कैसे किया जा सकता है। केन्द्रीय राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय से इस मामले में कलेक्टर आरके जैन को शिलान्यास के लिए पत्र लिखा और कलेक्टर ने यह पत्र पीडब्ल्यूडी पीआईयू और सिविल सर्जन को मार्क कर दिया। अब यह प्रशासनिक अधिकारी मुश्किल में हैं।
श्रेय लेने की राजनीति: जिला अस्पताल के उन्नयन कार्य से पहले भी जलावर्धन योजना, सीवर प्रोजेक्ट व छर्च तालाब के कार्य के तहत भी इसी तरह श्रेय लेने की होड़ भाजपा और कांग्रेस के बीच हो चुकी है।




शिवपुरी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा आशीर्वाद यात्रा के दौरान गांधी पार्क में 6 सितंबर को अस्पताल उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया ((फाइल फोटो))

दोबारा शिलान्यास का क्या औचित्य है

॥ जब सीएम इस विकास कार्य का शिलान्यास कर चुके हैं तो दोबारा इस शिलान्यास की आवश्यकता क्या है। इस तरह के काम करने की कांग्रेस की पुरानी आदत है। केंद्र ने जो इस कार्य के लिए बजट दिया है वह राज्य के हिस्से का ही है। मप्र की जनता जो टैक्स देती है उसके बदले राज्यों को एक हिस्से के रूप में यह बजट मिलता है। ञ्जञ्ज

रणवीर रावत, जिलाध्यक्ष, भाजपा शिवपुरी

झूठी वाहवाही लूटना काम है सीएम का

॥ केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रयासों से जिस कार्य के लिए केंद्र ने एनआरएचएम से बजट दिया उस कार्य का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किस हैसियत से शिलान्यास किया। केवल जनता के बीच झूठी वाहवाही के लिए वह ऐसा काम कर रहे हैं। ञ्जञ्ज

रामसिंह यादव, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस शिवपुरी

दो बार कैसे हो सकता है कार्यक्रम

॥ किसी भी विकास योजना का दो बार कैसे अधिकृत शिलान्यास हो सकता है। जब पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान इसका विधिवत शिलान्यास कर चुके हैं तो अब दोबारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसका कैसे भूमिपूजन कर सकते हैं। हमने कुछ दस्तावेज इस कार्यक्रम के मंगाए हैं इन्हें कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर बता रहे हैं।ञ्जञ्ज

डॉ. गोविंद सिंह, सिविल सर्जन जिला अस्पताल शिवपुरी

सीएम पहले ही कर चुके हैं शिलान्यास

॥ 16 करोड़ के इस कार्य का शिलान्यास सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 सितंबर को जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान गांधी पार्क में कर चुके हैं। अब दो बार एक ही कार्य का अधिकृत शिलान्यास कैसे हो सकता है। हमसे जानकारी मांगी गई थी उसके फोटोग्राफ व अन्य जानकारी स्वास्थ्य विभाग व कलेक्टर को दे दी है।ञ्जञ्ज

केके श्रीवास्तव, उपयंत्री,पीआईयू पीडब्ल्यूडी शिवपुरी

पहले सीएम ने किया शिलान्यास, अब केंद्रीय मंत्री करेंगे

श्रेय की राजनीति

16 करोड़ से अस्पताल के उन्नयन कार्य को लेकर दोबारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से आधारशिला रखवाने की तैयारी