कराते स्पद्र्धा में माजिद को गोल्ड
शिवपुरी - राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई। तीन दिन तक खेली गई राष्ट्र स्तर की इस प्रतियोगिता में शिवपुरी के कराते खिलाड़ी माजिद खान ने गोल्ड मेडल हासिल कर शिवपुरी का गौरव बढ़ाया है। यह पहला अवसर है जब शहर के किसी कराते खिलाड़ी को सीनियर वर्ग में राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। जिला कराते एसोसिएशन के सचिव एवं टीम के कोच समीर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिसमें माजिद खान ने मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल गेम्स कराते चैँपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। माजिद अब नेशनल कराते स्पद्र्धा में अपने खेल कौशल से लोगों को रोमांचित करेंगे। माजिद खान की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, क्लब सचिव एड. केबी लाल तथा खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।