- Hindi News
- कटौती, फाल्ट से पांच पांच घंटे बिजली गुल, हाई वोल्टेज से फुंक रहे उपकरण
कटौती, फाल्ट से पांच-पांच घंटे बिजली गुल, हाई वोल्टेज से फुंक रहे उपकरण
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
बिजली कटौती की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को छह घंटे की. कटौती के बाद शाम को फिर बिजली गुल हो गई। मंगलवार की सुबह भी यही हालात फिर बन गए। कटौती इतनी अधिक हो रही है कि इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस बीच हाई वोल्टेज के कारण घरों के बिजली उपकरण फुंक जाने से लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खास बात यह है कि बीते 24 जनवरी को कलेक्टोरेट में हुई शहर विकास की बैठक में शिवपुरी विधायक व उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी बिजली समस्या पर नाराजगी जताई थी।
सर्किट हाउस में दो दिन से नल बंद : सर्किट हाउस रोड रामबाग कॉलोनी में सोमवार की सुबह ट्यूबवेल की केबल बस्र्ट हो जाने से नलों में पानी नहीं आ रहा। वहीं पोहरी रोड स्थित गायत्री कॉलोनी में दिन भर बिजली न केवल आती-जाती रहती है, बल्कि बीच में कई बार हाई वोल्टेज आ जाने से बिजली उपकरण भी फुंक रहे हैं।
चोरी रुके तो फॉल्ट कम हों
॥प्रोजेक्ट के लिए तो लाइन बंद करना पड़ेगी। अभी मौसम बदलने से फाल्ट अधिक हो रहे हैं। अब कुछ नहीं तो गिलहरी ही चिपक गई। बिजली चोरी करने वाले एक फेस जाने पर दूसरे फेस में कुंदी डाल लेते हैं। फेस टू फेस होने से न्यूट्रल ढीला होने से वोल्टेज बढ़ जाता है। चोरी रुकेगी तो फाल्ट भी कम होंगे।ञ्जञ्ज
आदित्य कुमार, प्रबंधक, बिजली कंपनी
अफसरों के बहाने
ञ्च लोड अधिक बढऩे से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
ञ्च न्यूटल ढीला हो जाने से हाई वोल्टेज आता है, जिससे बिजली उपकरण फुंक रहे।
ञ्च लाइन पर लोड बढऩे से केबल जलकर बस्र्ट हो रही हैं।
इन सवालों के जवाब नहीं
ञ्च जिस क्षेत्र में लोड अधिक है, वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर क्यों नहीं रखे जा रहे?
ञ्च न्यूटल यदि ढीला है तो वो किसकी गलती से है, हाई वोल्टेज से नुकसान का जिम्मेदार कौन?
ञ्च जिन लाइनों पर लोड बढ़ रहा है, वहां बिजली चोरी रोकने क्यों नहीं जा रहे?
ञ्च बिजली चोरी की शिकायत महाप्रबंधक से लेकर जेई व विजिलेंस टीम से करने के बाद भी कोई जांच करने नहीं गया, क्यों?
कस्टम गेट पर प्रदर्शन
इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान बिजली कंपनी की टीम सोमवार को वहां पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो कई घरों में कुंदी डालकर चोरी की जा रही थी। जब बिजली कर्मचारी ने तार खींचे तो एक युवक उनसे झगड़ा करने को उतारू हो गया। जिसे पकड़कर टीम ने फिजिकल चौकी में बंद करवा कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुषों ने कस्टम गेट स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर को घेर लिया। अधिकारी कमरे में दुबक गए तो एक महिला ने मारने के लिए चप्पल उतार ली। बाद में मामला कोतवाली पहुंचकर शांत हुआ।
बिजली कटौती से शहरवासी परेशान
दिन: सोमवार
प्रभावित क्षेत्र: कमलागंज, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, मंडी क्षेत्र
कटौती: सुबह 10 बजे से गुल हुई बिजली शाम 4 बजे आई। शाम को 7 बजे फिर बिजली गई तो 8 बजे आई।
दिन: मंगलवार
प्रभावित क्षेत्र: आर्य समाज रोड, कोतवाली क्षेत्र, हम्माल मोहल्ला, छावनी, कोतवाली रोड
कटौती: सुबह 10.30 बजे से गुल बिजली दोपहर 2.30 बजे आई। शाम 6.30 बजे फिर गई तो 7.30 बजे आई।
कोतवाली में एई आदित्य कुमार से उलझते फिजिकल क्षेत्र के लोग।
बिजली गुल रहने से लोगों में तनाव
संकट - चार दिन पहले ही उद्योग मंत्री यशोधरा राजे ने बिजली समस्या पर जताई थी नाराजगी
कोई सुनने वाला नहीं
॥ अक्सर या तो बिजली रहती नहीं है और जब आती है तो बिजली उपकरण फुंकने का डर सताता है, क्योंकि पूर्व में हम नुकसान झेल चुके हैं।ञ्जञ्ज
अंबरीश शर्मा,गायत्री कॉलोनी पोहरी रोड
दुकान बंद करना मजबूरी
॥हमारी दुकान के आसपास मार्केट न होने से कोई जनरेटर कनेक्शन भी नहीं है। सोमवार को भी दुकान बंद करके बैठे रहे और मंगलवार को भी यही स्थिति रही।ञ्जञ्ज
राजेश ठाकुर, साइबर कैफे संचालक, मंडी रोड