पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहोश युवती बुदबुदाई ‘आप मेरा फेवर क्यों नहीं कर रहे’

बेहोश युवती बुदबुदाई ‘आप मेरा फेवर क्यों नहीं कर रहे’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शहर में स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार की शाम 5 बजे एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलते ही निर्भया प्रभारी आराधना डेविस ने लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया। लड़की बेसुध हालत में आंय-बांय बक रही थी। लड़की के पास मिले मोबाइल पर जब फोन लगाकर संपर्क किया तो पता चला कि वो करैरा निवासी सुरेश सोनी की बेटी है। तत्काल सुरेश को शिवपुरी बुलाया गया। देर शाम सुरेश व उनकी पत्नी वहां आ गए। लड़की के पिता कुछ खुलकर बताने की बजाए सिर्फ इतना ही कह पाए कि वो ग्वालियर में पढ़ती है। वो शिवपुरी कैसे और क्यों आई, इस संबंध में कुछ नहीं बताया। लड़की शाम चार बजे गुरुद्वारे के अंदर गई और कुछ देर बैठने के बाद वहीं लेट गई थी। जब दो महिलाओं ने उसे लेटे हुए देखा तो गुरुद्वारा प्रबंधन के सदस्यों को बताकर पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में भर्ती लड़की लडखड़़ाती आवाज में माता-पिता से बार-बार यही कह रही थी कि आप लोग मेरा फेवर क्यों नहीं कर रहे। फिलहाल यह कहानी अभी भी अनसुलझी है।