नेत्र शिविर में हुए 28 ऑपरेशन
शिवपुरी - जिला अस्पताल के नेत्र अस्पताल में मंगलवार को लायंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा एक नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एचपी जैन व डॉ. एसके के पुराणिक ने यहां आए मरीजों के ऑपरेशन किए। इस शिविर में 28 ऑपरेशन किए गए। लायंस क्लब साउथ के अध्यक्ष पवन जैन व सचिव नरेंद्र जैन भोला ने बताया कि इस शिविर में कई नेत्र रोगियों के आपरेशन हुए। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह ने किया। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से आम लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल जाती हैं और आसानी से उनके ऑपरेशन हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के नेत्र विभाग का प्रयास है कि प्रतिवर्ष ज्यादा से ज्यादा लोगों के ऑपरेशन हो। क्योंकि जीवन में नेत्र ज्योति का काफी महत्व है।