संचालक ने किया खेल मैदान का निरीक्षण
शिवपुरी। मप्र खेल और कल्याण विभाग संचालक डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव तथा संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान द्वारा बीते रोज जिला खेल परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक ने खिलाडिय़ों से मुलाकात के बाद जिले में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी ली। जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि उन्होंने खेल स्टेडियम में अधिक खेल गतिविधियां आयोजित होना चाहिए।