ऑटो यूनियन के अध्यक्ष को मिली धमकी
शिवपुरी - ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे को मोबाइल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। अध्यक्ष बनवारी धाकरे ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे उसे ढप्पा खान नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर धमकी दी गई। इस धमकी में उसकी पत्नी व बच्चों को उठा लेने की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बनवारी का कहना है कि जिस व्यक्ति द्वारा उसे धमकी दी जा रही है वह आदतन अपराधी है और उसके साथ कोई भी वारदात कर सकता है। इस मामले में पुलिस को शिकायत कर धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।