पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक कर दी बैंक योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक कर दी बैंक योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
बदरवास विकासखंड के लुकवासा कस्बे से 8 किमी दूर ग्राम बूढ़ाडोंगर में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनकर अर्गल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक की उप महाप्रबंधक रानी दुर्बे, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक दीपक चौधरी, सहायक विवेक राय आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम संचालक संजय वर्मा ने बताया कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने जहां स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाएं बताईं, वहीं नाटक मंडली के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित किसानों को बैंक की योजनाओं तथा भजन मंडली द्वारा लोकगीतों के माध्यम से ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एसबीआई लुकवासा शाखा प्रबंधक केसी कोष्ठा, गजाजन धकिते बदरवास, सुमन सिंघल, एससी श्रीवास्तव, अमित बंसल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को नए नोट एवं सिक्के का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर एसबीआई की बदरवास शाखा द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 6 हितग्राही तथा एसबीआई की लुकवासा शाखा के प्रबंधक केसी कोष्ठा द्वारा 10 हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री केश शिल्पी कल्याण योजना के तहत 3 लोगों को ऋण प्रदान किया गया।



ग्राम बूढ़ाडोंगर में भारतीय रिजर्व बैंक ने आयोजित किया वित्तीय समावेशन कार्यक्रम।