पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में बने पानी के टैंक में डूबने से बालिका की मौत

घर में बने पानी के टैंक में डूबने से बालिका की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चघर की दूसरी मंजिल पर बना था टैंक।
ञ्चमुरारीलाल की इकलौती बेटी थी सृष्टि।
ञ्चबालिका की मौत की खबर सुनते ही मोहल्ले में पसरा मातम।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
शहर के पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ला में बुधवार की सुबह एक मासूम बालिका की घर में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। खास बात यह है कि मृतका इकलौती बेटी थी।
कुशवाह मोहल्ला निवासी मुरारीलाल सेन की 2 वर्ष 11 माह की बेटी सृष्टि, घर में खेल रही थी। मुरारी अपनी दुकान पर चला गया था। सुबह लगभग 10.30 बजे जब मुरारी के परिजन को सृष्टि नजर नहीं आई तो उसे पूरे घर में ढूंढने के बाद आस-पड़ोस में देखने गए। तभी पड़ोसियों ने बताया कि सृष्टि को ऊपरी मंजिल पर देखा था।
परिवार के लोग जब ऊपरी मंजिल में बने पानी के टैंक में झांक कर देखा तो सृष्टि पानी में पड़ी हुई थी। परिवार वाले तत्काल बालिका को लेकर जिला अस्पताल आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जैसे ही सृष्टि की मौत की खबर घर पहुंची तो उसकी मां बदहवास हो गई और पड़ोसियों से पूछने लगी ‘किसी ने मेरी सृष्टि को देखा है’ इतना कहकर बेसुध हो गई। बताते हैं कि मुरारीलाल के पास बच्चों के नाम पर इकलौती सृष्टि ही थी। बालिका की मौत की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।



किसी ने मेरी सृष्टि को देखा है, कहकर बेसुध हो गई मां

घर में बने पानी के टैंक में डूबी बच्ची