- Hindi News
- बारिश की झड़ी से जनजीवन प्रभावित बाजार में सन्नाटा, ठप हुआ आवागमन
बारिश की झड़ी से जनजीवन प्रभावित बाजार में सन्नाटा, ठप हुआ आवागमन
क्चसरकारी दफ्तरों में नहीं पहुंचे कर्मचारी।
क्चचना, सरसों, मटर फसल को नुकसान।
भास्कर संवाददाता - दतिया
मंगलवार से शुरू हुई बारिश क्रम बुधवार को भी अनवरत जारी रहा। बारिश की झड़ी से लोगों को कड़ाके की सर्दी भी महसूस हो रही है। सर्दी व बारिश के कारण दतिया भांडेर मार्ग तीन घंटे बंद रहा, तो अन्य रूटों की बसें भी देर से रवाना हुईं। लगातार बारिश से शहर व अंचल के बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। कई प्रतिष्ठानों पर ताले लगे रहे।
कड़ाके की सर्दी के बीच दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिनचर्या पर ब्रेक लग गया है। बाजार देर से खुले तो स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शून्य रहीं। सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का लोग समस्याएं लेकर ऑफिस में गए तो वहां उन्हें कर्मचारी गायब मिले अथवा इक्का-दुक्का लोग मौजूद थे। सर्दी व बारिश का प्रभाव मंदिरों में भी देखने को मिला। श्री पीतांबरा पीठ पर रात्रि नौ बजे होने वाली आरती में अपेक्षा से कम दर्शनार्थी पहुंचे।
बारिश में छाता लगाकर जाते राहगीर।
दतिया। बारिश के चलते दतिया के मुख्य बाजार में सुनसान सड़कें।
नुकसानदायक है बारिश
॥दो दिनों से हो रही बारिश से मटर, चना और मसूर की फसल के लिए नुकसानदायी है। दो दिन की बारिश से गेहूं की वृद्धि धीमी गति से होगी। ञ्जञ्ज
बीएस कंसाना, कृषि वैज्ञानिक
गुरुवार तक साफ होगा मौसम
गुरुवार की शाम तक मौसम साफ होने की संभावना बन रही है। केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के तकनीकी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार गुरुवार की शाम मौसम साफ होने की संभावना रहेगी। इससे पहले मौसम में सुधार की कोई संभावना नहीं।
फसलों को नुकसान
लगातार हो रही बारिश से चना, सरसों व मटर की फसलों पर संकट छा गया। वर्तमान में इन फसलों में फूल खिले है। लगातार हो रही बारिश से इनके फूल झड़ रहे है। नमी अधिक मिलने से फसलों के सडऩे की संभावना बन रही है। ऐसे में इनकी पैदावार प्रभावित हो सकती है।
आठ एमएम बारिश, तापमान भी बढ़ा
बुधवार को आठ एमएम बारिश के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़ गया। तापमान वृद्धि के बाद भी लोग बारिश के साथ चल रही 1.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा ने शरीर में सिहरन पैदा कर दी। लोग घरों व दुकानों में दुबककर बैठे रहे। मालूम हो कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बढ़ कर 16.2 डिग्री पर तथा न्यूनतम 11.4 डिग्री से 12.3 डिग्री पर पहुंच गया।
परेशानी - सुबह तीन घंटे तक बंद रहा भांडेर-मार्ग, अन्य रूटों पर भी एक घंटे के अंतराल से चली बसें
तीन घंटे बंद रहा भांडेर रूट
मंगलवार से हो रही बारिश के कारण दतिया-भांडेर रूट बुधवार को सुबह तीन घंटे पूरी तरह से बंद रहा। सड़क निर्माण के कारण मार्ग की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे सुबह के समय बसें नहीं चली। यात्रियों के दवाब के बाद सुबह 10 बजे पहली बस रवाना हुई। कुछ ऐसा ही हाल करैरा-झांसी व ग्वालियर मार्ग पर जाने वाली बसों का हुआ। करैरा मार्ग पर निर्माण चल रहा है तो बारिश के कारण हाईवे के हालत और खराब हो जाने के कारण बस संचालकों ने रोज की तुलना में कम चक्कर लगाए। आमतौर पर इन मार्गो पर हर आधा घंटे के अंतराल से बसें रवाना होती है। लेकिन बुधवार को एक और डेढ़ घंटे के अंतराल से बसें रवाना हुई।
रिमझिम बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं
कड़ाके की सर्दी और बारिश के बीच बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूर है। संभाग के अन्य जिलों में सर्दी के साथ हो रही बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन जिले में अवकाश घोषित न होने से अभिभावक परेशान हो रहे हैं। बुधवार को बारिश में भीगते हुए बच्चे स्कूल गए और बारिश न थमने से भीगते हुए ही वापस आए।