- Hindi News
- भाजपा का उद्देश्य जनता की भावना से जुडऩा : नायक
भाजपा का उद्देश्य जनता की भावना से जुडऩा : नायक
भांडेर - भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य जनता की भावना से जुडऩा है। इसीलिए भाजपा ने एक नोट एक वोट का नारा दिया। यह बात भिंड दतिया लोकसभा प्रभारी अवधेश नायक ने कही। वह बुधवार को नगर में आयोजित भाजपा की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
भांडेर विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का सपना श्रेष्ठ भारत है। नौजवान के मन की स्वराज पाने की इच्छा तभी पूरी होगी, जब केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। सरकार बनाने व जनता की भावना पार्टी से जोडऩे के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक वोट-एक नोट के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहे का भी दान मांगे। ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर से कृषि कार्य में उपयोग आने वाले लोहे का दान मांगा जाएगा। बैठक को गोपाल कृष्ण शर्मा व बलदाऊ यादव ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन ओमप्रकाश रावत ने किया। इस मौके पर रूप सिंह सेंगर, मण्डल अध्यक्ष बीटू शर्मा, अनुराग शर्मा, हेमू भैया, सुरेन्द्र ओझा, नारायण पिरौनिया, लखन डांडे, रमेश सेन, रज्जू दांगी, बलवीरसिंह कौरव, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीरज यादव, विशुन सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भांडेर में भाजपा बैठक को संबोधित करते नायक।