- Hindi News
- एटीएम दो दिन से बंद, उपभोक्ता हो रहे परेशान
एटीएम दो दिन से बंद, उपभोक्ता हो रहे परेशान
भास्कर संवाददाता - भांडेर
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लगाया गया इकलौता एटीएम 48 घंटे से बंद है। एटीएम बंद होने से पेंशनर्स व आम उपभोक्ता पैसे निकालने के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं। बैंक प्रबंधन एटीएम में तकनीकी खराबी होने की बात कह रहा है।
मालूम हो कि कस्बे के मुख्य बाजार में संचालित एटीएम पिछले दो दिनों से खराब है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से भी की है इसके बावजूद भी इसे दुरुस्त नहीं कराया गया।
एटीएम खराब होने से डेढ़ हजार से भी अधिक उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। एसबीआई खाताधारक के अलावा अन्य बैंकों के उपभोक्ता भी इसी एटीएम का उपयोग कर रहे हैं, वे भी परेशान हो रहे हैं।
इंजीनियर दूर करेगा तकनीकी खराबी
॥एटीएम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसकी सूचना कंपनी को दे दी है। शीघ्र ही इंजीनियर आकर उसे ठीक कर देगा। ञ्जञ्ज
महेश कोटरे, डिप्टी मैनेजर एसबीआई
रुपए निकालने के लिए हो रहे हैं परेशान
॥कस्बे में एक ही एटीएम है। वह भी आए दिन खराब बना रहता है। उसके बाद भी बैंक प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग परेशान हो रहे हैं। ञ्जञ्ज
कमल कृष्ण शर्मा, उपभोक्ता