जुआ खेलते तीन जुआरी पकड़े
दतिया - थाना उनाव पुलिस ने बुधवार को ग्राम पठरा में ताश पत्तों से हारजीत का दांव लगा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पठरा में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश वंशकार के मकान के सामने जुआ खेल रहे राममिलन गुर्जर, गुलाब जाटव तथा रामजी शरण विश्वकर्मा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2200 रुपए तथा ताश की गड्डी जब्त की है।